लाइव न्यूज़ :

यूपी के गौतमबुद्ध नगर में 31 मार्च तक लगाई गई धारा 144; जुलूस निकालने, धार्मिक आयोजनों पर लगा प्रतिबंध

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2023 15:08 IST

त्योहारी सीजन को लेकर पिछले दिनों यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने सख्ती से कहा कि होली के पर्व को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यह त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि जिले में 4 से अधिक लोगों के जुटने पर रोक रहेगी। बिना अनुमति के जुलूस निकालने, सरकारी संस्थानों के 1 किमी के दायरे में ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा।

नोएडाः होली पर्व को लेकर यूपी पुलिस ने सुरक्षा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में 31 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक आयोजन करने पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने कहा कि जिले में 4 से अधिक लोगों के जुटने, बिना अनुमति के जुलूस निकालने, सरकारी संस्थानों के 1 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा।

गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को लेकर पिछले दिनों यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने सख्ती से कहा कि होली के पर्व को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यह त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। योगी ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी कीमत पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।। होलिका आबादी से दूर जलाई जाए, जिससे किसी प्रकार का नुकसान न हो।

बैठक में मुख्यमंत्री ने होली पर बजने वाले गीतों को लेकर भी कहा था कि  इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी प्रकार की अराजकता न होने पाए। अश्लील गाने न बजने पाएं। उन्होंने अधिकारियों को ये भी कहा कि शांति-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए शांति समितियों के साथ बैठक कर लें। लोगों से मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील करें।

टॅग्स :Gautam Buddha Nagarउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम