लाइव न्यूज़ :

राजसमंद हत्याकांडः उदयपुर में धारा 144 लागू और इंटरनेट पर लगाई गई पाबंदी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 20:43 IST

राजसमंद में ठेकेदार अफराजुल हत्याकांड मामले को लेकर आरोपी शंभूलाल रैगर के समर्थन और सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों के बाद कुछ लोगों ने राजसमंद और उदयपुर में रैली करने का ऐलान किया।

Open in App

राजसमंद में ठेकेदार अफराजुल हत्याकांड मामले को लेकर आरोपी शंभूलाल रैगर के समर्थन और सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों के बाद कुछ लोगों ने राजसमंद और उदयपुर में रैली करने का ऐलान किया। इसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस ने बुधवार देर रात आनन-फानन में उदयपुर में धारा 114 लागू कर दी। साथ ही इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी।

वहीं गुरुवार को उदयपुर में युवाओं को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दरअसल, वायरल एक मैसेज के बाद कुछ युवा एक रैली में भाग लेने के लिए शहर के टाउन हॉल पहुंचे, जिन्हें कंट्रोल करने के लिए चेतक सर्कल पर पुलिस को लाठीचार्ज कर दिया। 

सर्कल पर इकट्ठा हुए युवाओं को खदेड़ने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों को बल प्रयोग करना पड़ा और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान कुई युवकों ने गली-कूचों में छिपकर अपनी जान बचाई।

मंडल आयुक्त भवानी सिंह देथा ने उदयपुर के साथ-साथ राजसमंद में अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक का आदेश जारी किया। इस अवधि के दौरान स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

इसके बाद उदयपुर जिला प्रशासन ने हिंदू संगठन 'विश्व सनातन संघ' के राष्ट्रीय प्रचारक उपदेश राणा के शहर में आने पर प्रतिबंध लगा दिया। यह गुरुवार को रैगर के समर्थन में उदयपुर के दौरे पर आने वाले थे। वहीं बताया जा रहा है कि कई लोगों ने कथित रूप से रैगर की पत्नी के खाते में पैसे जमा कराए हैं। इसको देखते हुए उदयपुर प्रशासन ने खाते पर रोक लगा दी और खाते की जांच में जुट गई है।

वहीं, उदयपुर कलेक्टर विष्णुचरण मलिक ने कहा कि धारा 144 के तहत धारदार हथियार, छड़ों के साथ घूमने वालों, भड़काऊ भाषण, रैली, जुलूसों, पर सख्त प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आईजी आनंद श्रीवास्तव ने फेसबुक को एक पत्र लिखा है जिसमें नफरत वाले संदेश भेजने वाले लोगों के खातों को ब्लॉक करने का अनुरोध किया है। 

आपको बता दें कि अभी हाल ही में राजस्थान के राजसमंद में एक शख्स को जिंदा जला दिया गया था। साथ ही उस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया था, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद इस हैवानियत से भरे काम को अंजाम देने वाले शंभूलाल रैगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

टॅग्स :राजस्थान समाचारहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार