लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ओमीक्रोन का दूसरा मामला सामने आया, 103 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:21 IST

Open in App

अमरावती, 22 दिसंबर केन्या से हाल में लौटीं 39 वर्षीय महिला के नमूने में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि होने के बाद आंध्र प्रदेश में बुधवार को इस स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर दो हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

‘आरोग्य आंध्र’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में बताया गया कि महिला 10 दिसंबर को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंची थी और सड़क मार्ग से तिरुपति गई थी। महिला स्वस्थ है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में संस्थानिक पृथक-वास में है।

बयान में कहा गया, ‘‘तिरुपति पहुंचने पर महिला की जांच की गई और 12 दिसंबर को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जीनोम अनुक्रमण के लिए नमूने को कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी), हैदराबाद भेजा गया और 22 दिसंबर को ओमीक्रोन की पुष्टि हुई।’’

हालांकि, महिला के परिवार के छह सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। आंध्र प्रदेश में ओमीक्रोन संक्रमण का यह दूसरा मामला है। संक्रमित पाए गए 45 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और उनके संपर्क में आए आठ लोगों के नमूनों को आगे जांच के लिए सीसीएमबी भेजा गया है। इससे पहले 12 दिसंबर को आयरलैंड से आए 34 वर्षीय विदेश यात्री में ओमीक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

इस बीच, आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 103 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,76,077 हो गई। वहीं, दो रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 14,483 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,358 है। लगभग 175 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 20,60,236 हो गई है। बीते 24 घंटे में 28 हजार से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए