लाइव न्यूज़ :

केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, कन्नूर में 31 साल के व्यक्ति का इलाज जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 17:15 IST

केरल में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आने के बाद अब दूसरे मामले की भी पुष्टि हो गई है। जानकारी के मुताबिक केरल के कन्नूर में मंकीपॉक्स से पीड़ित एक 31 साल के व्यक्ति का इलाज जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के 31 साल के व्यक्ति में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के मुताबिक मरीज का इलाज चल रहा है। मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।

कन्नूर: कोरोना संक्रमण के बाद अब मंकीपॉक्स ने कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच भारत में अब मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि हो गई है। जानकारी के मुताबिक केरल के कन्नूर में मंकीपॉक्स से पीड़ित एक 31 साल के व्यक्ति का इलाज जारी है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के मुताबिक मरीज का इलाज परियाराम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मरीज की हालत ठीक है। हालांकि उसके संर्पक में आए सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। बता दें कि इससे पहले भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला भी केरल से ही सामने आया था। उस वक्त हड़कंप मच गया था।

मंत्री ने कहा कि 13 जुलाई को केरल पहुंचा मरीज कन्नूर का रहने वाला है और उसका वहां परियाराम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। मंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग मरीज के निकट संपर्क में थे, उन सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

जानवरों से मनुष्यों में फैलता है वायरस

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मंकीपॉक्स जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस है। मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक के रोगियों में देखे गए लक्षणों के समान लक्षण होते हैं। हालांकि इसका संक्रमण उतना खतरनाक नहीं माना गया है। यह खतराक वायरस अब तक 60 से ज्यादा देशों में फैल गया है। इसके आम लक्षणों में बुखार ठंड लगना सिरदर्द मांसपेशियों के दर्द थकान और सूजी हुई लसीका ग्रंथियां वगैरह शामिल हैं।

केरल में ही मिला था मंकीपॉक्स का पहला मामला

बता दें कि भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला केरल में मिला था। संयुक्त अरब अमीरात से लौटे एक  व्यक्ति को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच किए जाने पर उस व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहले मरीज की हालत भी स्थिर थी।  फिलहाल केरल के स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स पर दिशा निर्देश जारी किए हैं।

टॅग्स :केरलWHOVeena George
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो