लाइव न्यूज़ :

नागेश कुकुनूर की ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ का दूसरा सीजन 30 जुलाई को होगा रिलीज

By भाषा | Updated: July 21, 2021 17:40 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई फिल्म निर्माता नागेश कुकुनूर की राजनीतिक ड्रामा सीरिज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ का दूसरा सीजन 30 जुलाई को ऑनलाइन प्रसारणकर्ता मंच डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगा।

इसमें अभिनेता अतुल कुलकर्णी और प्रिया बापट हैं, जो कि पिता-पुत्री अमेय राव गायकवाड़ और पूर्णिमा गायकवाड़ की भूमिका में लौट रहे हैं।

निर्माताओं के अनुसार इस सीजन में पूर्णिमा की लड़ाई पितृसत्ता से दिखाई जाएगी, जो ‘मुख्यमंत्री पद पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अपने पिता से संघर्ष कर रही हैं।’

बापट ने अपने किरदार को ‘प्रेरक और प्रशंसनीय’ करार देते हुए कहा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी की है कि यह किरदार दर्शकों खासतौर पर महिलाओं को बेहद पसंद आया क्योंकि वे इसे एक ‘सशक्त किरदार’ के रूप में देखते हैं।

वहीं कुलकर्णी ने कहा कि अमेय राव गायकवाड़ का किरदार उनके लिए बेहद खास है और वह रोमांचित हैं कि दर्शक उन्हें दूसरे सीजन में भी देखेंगे।

कुकुनूर ‘इकबाल’, और ‘डोर’ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए