लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मंदिर-मस्जिद जैसी धार्मिक जगहों के 150 मीटर दायरे में नहीं होंगी मीट की दुकानें

By धीरज पाल | Updated: January 19, 2019 09:40 IST

इतना ही नहीं मीट के दुकान मालिकों को आदेश दिया गया है कि यदि वो दुकान में 'हलाल' या 'झटका' का मांस बेचे जा रहे हैं तो मालिकों को अनिवार्य रूप से डिस्प्ले बोर्ड लगाने होंगे।

Open in App

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने दिल्ली में मीट पॉलिसी को लेकर एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में अब धार्मिक जगहों से करीब 150 मीटर की दूरी पर कोई मीट की दुकान नहीं होगी। दरअसल, दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) दिल्ली में मीट पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। जिसमें कहा गया है कि मांस की दुकानों और धार्मिक स्थान के बीच कम से कम 150 मीटर की दूरी होनी चाहिए।

इस पॉलिसी के मुताबिक यह कदम धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में जाने वाले लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। इसके अलावा श्मशान घाट के 150 मीटर की दूरी पर भी मांस की कोई दुकान नहीं होगी।   

'झटका और हलाल' के लिए लगाने होंगे नोटिस बोर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी  इस आदेश के बाद गोमांस की बिक्री पर रोक लगेगा। इतना ही नहीं मीट के दुकान मालिकों को आदेश दिया गया है कि यदि वो दुकान में 'हलाल' या 'झटका' का मांस बेचे जा रहे हैं तो मालिकों को अनिवार्य रूप से डिस्प्ले बोर्ड लगाने होंगे।

वहीं, मीट पॉलिसी के मुताबिक यदि कोई मटन, चिकन, मछली और भैंस के मांस की दुकानों मस्जिद से 100 मीटर से कम दूरी पर स्थित हैं, तो उसके पास लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसे मस्जिद के इमाम या प्रबंध समिति द्वारा अनुमति दी गई हो। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील