लाइव न्यूज़ :

भारत-पाक क्रिकेट मैच के बाद पंजाब के संस्थान में कश्मीर, उप्र, बिहार के छात्रों के बीच हाथापाई

By भाषा | Updated: October 25, 2021 12:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप मैच के बाद पंजाब के संगरूर जिले में स्थित एक इंजीनियरिंग संस्थान में कुछ कश्मीरी छात्रों और उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुछ छात्रों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात को मैच के बाद नारेबाजी की गई, जिसके पश्चात कुछ छात्रों के बीच हाथापाई हुई। कश्मीर के कुछ छात्र और उत्तर प्रदेश एवं बिहार के अन्य छात्र संगरूर स्थित भाई गुरदास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अपने-अपने कमरों में मैच देख रहे थे। मैच में भारत की हार के बाद छात्रों के बीच कहासुनी भी हुई।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक कश्मीरी छात्र आरोप लगाता दिख रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुछ छात्र उसके कमरे में घुस आए।

वीडियो में छात्र कह रहा है, ‘‘हम यहां मैच देख रहे थे और उत्तर प्रदेश के कुछ छात्र हमारे कमरे में जबरन घुस आए। हम यहां पढ़ने आए हैं।’’ छात्र ने वीडियो में यह भी दिखाया कि उसके कमरे को क्या नुकसान हुआ है।

पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए