लाइव न्यूज़ :

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर पुलिसकर्मियों तथा किसानों के बीच धक्का-मुक्की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:48 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), तीन नवंबर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर के आवास पर अर्बन एस्टेट पहुंचने की खबर मिलने पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान बिफर पड़े। किसान छात्तर के आवास पर पहुंचे जहां सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई।

चौटाला के जींद पहुंचने पर किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और छात्तर के आवास पर पहुंच गए जहां उनकी पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। पूरी घटना में अर्द्धसैनिक बल के एक जवान को चोट भी आयी है।

गौरतलब है कि उचाना के पूर्व विधायक छात्तर के हाल ही में जजपा में शामिल होने पर चौटाला बुधवार को अर्बन एस्टेट स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे।

मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में किसान आंदोलन का कोई प्रभाव नहीं है।

वहीं सूचना है कि पूर्व विधायक के आवास से बच्चे के साथ निकल रही महिला के साथ कुछ महिलाओं ने हाथापाई और दुर्व्यवहार किया।

इस मामले में किसान नेता कैप्टन भूपेंद्र ने कहा, ‘‘किसानों की चेतावनी के बाद भी चौटाला भाईचारा खराब करने आए थे। सरकार आंदोलन को लगातार कमजोर करने के हथकंडे अपना रही है। किसान शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जता रहे हैं लेकिन सरकार डंडे के बल पर किसानों की आवाज दबा रही है।’’

जींद के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजराणिया ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए