लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने मप्र सरकार से विमान ईंधन पर वैट घटाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 1, 2021 11:51 IST

Open in App

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को मध्यप्रदेश में और अधिक उड़ानें शुरू करने और राज्य में हवाई संपर्क में सुधार के लिए विमान ईंधन पर वैट में कमी करने की मांग की। इंडिगो एयरलाइंस की ग्वालियर-इंदौर उड़ान के शुभारंभ और इंदौर-दुबई उड़ान को फिर से शुरू करने के लिए डिजिटल माध्यम से नई दिल्ली से एक समारोह को संबोधित करते हुए सिंधिया ने यह बात कही। मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को एटीएफ (विमान ईंधन) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने के लिए एक पत्र लिखा है। आठ-नौ राज्य हैं, जहां यह एक से चार प्रतिशत तक ही है और इसके परिणामस्वरूप उन राज्यों से उड़ानों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि मध्यप्रदेश में एटीएफ पर वैट के अलग-अलग स्लैब हैं जो चार से 25 फीसदी तक हैं।’’ सिंधिया ने कहा, ‘‘ मैं मध्यप्रदेश सरकार से पूरे राज्य में इसे समान रूप से एक से चार प्रतिशत तक लाने का अनुरोध करता हूं।’’ भाजपा नेता ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में खजुराहो, जबलपुर और ग्वालियर हवाई अड्डों पर वैट चार प्रतिशत है जबकि प्रदेश के अन्य हवाई अड्डों पर यह 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘ मध्यप्रदेश में और अधिक उड़ानें शुरू करने के लिए मैं राज्य सरकार से वैट को कम करके एक से चार प्रतिशत तक की सीमा में लाने और पूरे प्रदेश में एक समान बनाने का अनुरोध करता हूं।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘यदि मध्यप्रदेश में एटीएफ पर वैट समान रूप से लागू होता है तो मैं मध्यप्रदेश से और उड़ानें शुरू करने के लिए विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ प्रयास करुंगा।’’ सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंदौर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 2000 एकड़ से अधिक भूमि के आवंटन में तेजी लाने का अनुरोध भी किया। यह मांग इंदौर के कुछ स्थानीय नेताओं ने भी की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री चौहान ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत