लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में साइंस सिटी और बीआईटीएम, चार महीने बाद फिर से खुले

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:09 IST

Open in App

कोलकाता में ‘साइंस सिटी’ और बिरला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय (बीआईटीएम) को मंगलवार को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया। कोरोना वायरस जनित महामारी के मद्देनजर साइंस सिटी और संग्रहालय चार महीने से बंद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सोमवार को पाबंदी हटाए जाने के बाद राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के अंतर्गत संचालित इन दोनों संस्थाओं को कोविड नियमों का पालन करते हुए फिर से खोल दिया गया। बीआईटीएम की ‘सैटेलाइट’ इकाइयों को भी आज खोल दिया गया। एनसीएसएम के निदेशक ए डी चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि साइंस सिटी कोलकाता को मंगलवार से खोल दिया गया है और इसमें कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी को पूर्वाह्न 10 बजे से शाम छह बजे तक खोला जाएगा। बीआईटीएम के एक प्रवक्ता ने कहा कि संग्रहालय में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक साइंस शो और थ्री डी शो दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रेक्षागृह और सम्मेलन कक्ष पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील