लाइव न्यूज़ :

बंगाल में नौवीं से 12 वीं कक्षा के लिये स्कूल 11 महीने बाद दोबारा खुले

By भाषा | Updated: February 12, 2021 18:34 IST

Open in App

कोलकाता, 12 फरवरी पश्चिम बंगाल में नौवीं से 12 वीं कक्षा के लिये 11 महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को स्कूल फिर से खुले । स्कूल अधिकारियों से कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिये कहा गया है ।

कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत के बाद पिछले साल मार्च में प्रदेश के सभी शैक्षिक संस्थान बंद कर दिए गए थे।

अधिकतर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति अच्छी रही, हालांकि लोकल ट्रेन से स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा क्योंकि वाम मोर्चा ने प्रदेश में 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

प्रशासन ने स्कूल अधिकारियों से कहा है कि वह कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये इस संबंध में जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें ।

प्रदेश में कई स्कूल केवल 10 वीं और 12 वीं कक्षा के लिये खुले जबकि कुछ ने सभी चारों कक्षाओं में अध्यापन शुरू किया।

दसवीं एवं 12 वीं कक्षा के लिये खुलने वाले स्कूलों में दोनों वर्गों के लिये अलग अलग दिन कक्षायें आयोजित होंगी ।

प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया, ‘‘ आज से कक्षा नौ से 12 के छात्र अब स्कूल में अध्ययन करेंगे । सरकार ने स्कूल प्राधिकरण से कोविड-19 दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिये कहा है। मैं सभी छात्रों एवं शिक्षकों को इस मौके पर बधाई देना चाहता हूं । हम सबको सावधान रहना है।’’

छात्रों में भी स्कूल में जा कर अध्ययन करने का उत्साह एवं जोश दिखा।

दसवीं कक्षा के एक छात्र ने बताया, ‘‘हम इस दिन का इंतजार कर रहे थे । हालांकि, स्थिति अभी भी कोविड से पहले वाले समय की तरह सामान्य नहीं है लेकिन हम इस बात से खुश हैं कि हमारे दोस्तों एवं शिक्षकों से हमारी मुलाकात होगी ।

दूसरी ओर, कुछ छात्रों ने कहा कि रेलों के बाधित होने से वे अपने स्कूल पहुंचने में विफल रहे । दूसरी ओर कुछ अभिभावकों ने आनलाइन परीक्षाओं की मांग करते हुये एक निजी शिक्षण संस्थान के सामने प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?