लाइव न्यूज़ :

नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे तमिलनाडु में

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:37 IST

Open in App

चेन्नई, छह अगस्त तमिलनाडु की सरकार ने नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए एक सितंबर से स्कूल खोलने का प्रस्ताव दिया है और राज्य में 16 अगस्त से मेडिकल कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दी है।

राज्य के मुख्यमंत्री एम. के़ स्टालिन ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में मामूली बढ़ोतरी को देखते हुए स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय किया।

चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्कूलों को फिर से खोलने की आवश्यकता जताई है क्योंकि महीनों से छात्रों के घर में बंद रहने के कारण वे कथित तौर पर मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि इससे समाज में शिक्षण में दूरियां भी पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही कई बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंच नहीं है।

स्टालिन ने कहा, ‘‘विभिन्न तबके के सुझावों पर विचार करते हुए प्रस्तावित किया गया है कि कोविड-19 की मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाएं एक सितंबर से आधी क्षमता के साथ खोली जाएं।’’

उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग से कहा गया है कि इस सिलसिले में प्रारंभिक कार्य शुरू करें।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग संस्थान और संबद्ध संस्थान 16 अगस्त से कामकाज शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों के शिक्षकों एवं छात्रों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूजा स्थलों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए उन्हें केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खोलने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रवेश बिंदुओं पर हैंड सेनेटाइजर होना आवश्यक है, वहां ग्राहकों की थर्मल जांच होनी चाहिए और सामाजिक दूरी का पालन किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए