लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में विद्यालय और प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज विद्यार्थियों के लिए खुले

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक जनवरी कर्नाटक में लगभग नौ महीने के बाद शुक्रवार को विद्यालयों और प्री यूनिवर्सिटी कॉलेजों (पीयूसी) को कोविड-19 संबंधी सुरक्षा नियमों के साथ विद्यार्थियों के लिए खोला गया।

दसवीं और 12वीं (प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज) के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार से कक्षाएं शुरू हो गईं। इन दोनों ही कक्षाओं के विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे। छठी से लेकर नौवीं कक्षाओं के बच्चे विद्यागम कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसरों में पहुंचे हैं। कोरोना काल में विद्यालयों के खुलने की अनिश्चितताओं के बीच सरकार ने बच्चों की शिक्षा जारी रखने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी.

माता-पिता के अनुमति पत्र के साथ बच्चे मास्क लगाए हुए विद्यालयों और पीयूसी पहुंचे तथा थर्मल जांच और हाथों में सैनिटाइजर लगाने के बाद वे कक्षाओं में गये । कक्षाओं के भीतर भी विद्यार्थी सामाजिक दूरी नियमों का पालन करते हुए बैठे देखे गए। खबरों के मुताबिक शुक्रवार को साल का पहला दिन होने की वजह से भी सभी विद्यार्थी विद्यालय नहीं आए थे।

महामारी के बीच विद्यालयों एवी पीयूसी को खोलने को लेकर राज्य में कुछ विरोध भी है जबकि शिक्षा मंत्री समेत कई और लोगों का विचार है कि सुरक्षा कदमों के साथ विद्यालयों और कॉलेजों का खोला जाना खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में जरूरी हो गया था क्योंकि ऑनलाइन शिक्षा ज्यादातर नदारद है जिससे उनके मजदूरी करने के मामले भी सामने आए हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए विद्यालय और कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कई स्थानों पर विद्यालयों और पीयूसी कॉलेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है कि क्योंकि सभी एहतियाती कदमों का पालन कड़ाई से हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए