लाइव न्यूज़ :

बिहार के इस जिले में चलाई जा रही स्वच्छता अभियान की अनूठी पहल, बच्चों से फीस की जगह स्कूल लेता है कचरा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2019 15:28 IST

स्कूल संचालक मनोरंजन प्रसाद समदर्शी ने बताया कि बच्चों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है. उन्हें यूनिफॉर्म के साथ-साथ पाठ्य सामग्री भी स्कूल प्रबंधन द्वारा नि:शुल्क मुहैया करायी जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देइन स्कूली बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति के महत्व को भी सिखाया जाता है. इसका परिणाम यह है कि बच्चों को पढाई पर होने वाले खर्चों से अभिभावक वंचित तो हैं हीं गांवों की तस्वीर भी बदल गई है.

बिहार के बोधगया में एक स्कूल ने साफ-सफाई का एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है. जिसका परिणाम यह है कि उस इलाके के करीब दर्जन भर गांवों में एक भी कचरा नजर नहीं आता है. यहां के सेवा बिगहा गांव में संचालित पद्मपाणि स्कूल के बच्चे शिक्षण शुल्क के एवज में स्कूल में कचरे दिया करते हैं. जिसके चलते स्थिती यह है कि बच्चे तो पढते हीं हैं गांव भी साफ- सुथरा हो गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल आने के समय बच्चे रास्ते में पड़े प्लास्टिक और अन्य कचरे को साथ रखे थैले में रख लेते हैं और उसे स्कूल परिसर के बाहर रखे डस्टबिन में डाल देते हैं. बच्चों के इस कदम से स्कूल के आसपास के करीब आठ गांवों में बगैर किसी शोर-शराबा के अनूठे तरीके का स्वच्छता अभियान जारी है.

स्कूल संचालक मनोरंजन प्रसाद समदर्शी ने बताया कि बच्चों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है. उन्हें यूनिफॉर्म के साथ-साथ पाठ्य सामग्री भी स्कूल प्रबंधन द्वारा नि:शुल्क मुहैया करायी जाती है. स्कूल में आसपास के आठ गांवों के करीब 250 बच्चे पढाई करते हैं. 

उन्होंने बताया कि स्वच्छता के प्रति बच्चों और बड़ों में जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर यह मुहिम शुरू की गई है. जमा सूखे कचरे को रिसाइक्लिंग करनेवाले या कबाड़ी वालों के पास बेच दिया जाता है. पिछले कुछ महीनों में 60 किलो से ज्यादा कचरा बेचे जा चुके है. साथ ही, आसपास के गांवों में अनूठे तरीके के स्वच्छता अभियान का असर भी दिखने लगा है.

इन स्कूली बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति के महत्व को भी सिखाया जाता है. इसका परिणाम यह है कि बच्चों को पढाई पर होने वाले खर्चों से अभिभावक वंचित तो हैं हीं गांवों की तस्वीर भी बदल गई है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया