लाइव न्यूज़ :

अगले महीने से यूरोप के ज्यादातर देशों की यात्रा होगी महंगी, शेंगेन वीजा के लिए आवेदन शुल्क दो फरवरी से बढ़ेगा

By भाषा | Updated: January 15, 2020 18:04 IST

यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वीजा शुल्क बढ़ाकर 80 यूरो किया जाएगा। यह भारत समेत सभी देशों के आवेदकों पर लागू होगा। इसमें वे देश के लोग नहीं आएंगे जिनका यूरोपीय संघ के साथ वीजा सरलीकरण समझौता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअगले महीने से यूरोप के ज्यादातर देशों की यात्रा महंगी होगी। इसका कारण शेंगेन वीजा शुल्क में बढ़ोतरी है।

अगले महीने से यूरोप के ज्यादातर देशों की यात्रा महंगी होगी। इसका कारण शेंगेन वीजा शुल्क में बढ़ोतरी है। यह शुल्क मौजूदा 60 यूरो से बढ़कर 80 यूरो हो जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शेंगेन वीजा 26 यूरोपीय देशों के लिये जरूरी है। इसमें आस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, यूनान, स्विट्जरलैंड और स्पेन शामिल हैं। नयी दरें दो फरवरी से प्रभाव में आएंगी।

यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वीजा शुल्क बढ़ाकर 80 यूरो किया जाएगा। यह भारत समेत सभी देशों के आवेदकों पर लागू होगा। इसमें वे देश के लोग नहीं आएंगे जिनका यूरोपीय संघ के साथ वीजा सरलीकरण समझौता है।’’उसने कहा कि दो फरवरी 2020 से अद्यतन शेंगेन वीजा संहिता लागू होगा। इसके कारण वीजा शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है। प्रवक्ता के अनुसार 6 से 12 साल के बच्चों को अब 40 यूरो शुल्क के रूनप में देना होगा। अभी यह राशि 35 यूरो है। बुधवार को एक यूरो की विनिमय दर 78.93 रुपये है। छह साल से छोटे बच्चों के लिये कोई शुल्क नहीं होगा क्योंकि अद्यतन नियमन में इस संदर्भ में कोई बदलाव नहीं हुआ है।शेंगेन वीजा के लिये शुल्क में 2006 से कोई बदलाव नहीं हुआ था।प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शुल्क बढ़ाकर 80 यूरो करने से हमारे पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन होंगे। इससे हम दुनियाभर में वाणिज्य दूतावास की सुविधा दे सकेंगे, आईटी उपकरण और साफ्टवेयर को उन्नत कर सकेंगे तथा वीजा आवेदनकर्ताओं को बेहतर और अनुकूल प्रक्रियाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी।’’उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों को देखा जाए तो शेंगेन वीजा शुल्क अभी भी नीचे है। चीन के लिये वीजा शुल्क 125 यूरो पड़ता है जबकि अमेरिका के लिये 133 यूरो है। न्यूजीलैंड के लिये 100 यूरो और भारत के लिये 90 यूरो है। इसके साथ नई वीजा व्यवस्था में शेंगेन वीजा आवेदन फार्म में भी हल्का बदलाव किया गया है।

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील