लाइव न्यूज़ :

छात्रों को मिलेगा अनुसूचित जनजातीय समाज को जानने का मौका, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2022 17:33 IST

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के प्रोग्राम के पहले बैच में विभिन्न विश्वविद्यालयों से 30 छात्रों को तीन माह की इंटर्नशिप के लिए चुना गया है। छात्र जनजातीय इलाकों में तीन माह तक रहकर जनजाति समाज के बारे में जानेंगे और उस पर अपनी रिपोर्ट बनाकर आयोग को देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों के आने—जाने और रहने की व्यवस्था आयोग द्वारा की जाएगी। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर तीन माह के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए छात्रों से आवेदन मांगे थे।सैकड़ों छात्रों ने अनुसूचित जनजाति आयोग के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था।

नई दिल्लीः अनुसूचित जनजाति समाज के बारे में छात्र बारीकी से जान सकें इसलिए अनुसूचित जनजाति आयोग ने एक इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। यह पहली बार है कि आयोग की तरफ ऐसी पहल की गई है। इसके तहत देशभर के विभिन्न राज्यों से छात्रों ने आवदेन किए थे।

वहां से मिले छात्रों के आवेदनों में से 30 छात्रों को तीन माह की इंटर्नशिप के लिए चुना गया है। छात्रों के आने—जाने और रहने की व्यवस्था आयोग द्वारा की जाएगी। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों आयोग ने अपनी वेबसाइट पर तीन माह के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए छात्रों से आवेदन मांगे थे।

सैकड़ों छात्रों ने अनुसूचित जनजाति आयोग के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था

जनजाति मामलों में रुचि रखने वाले सैकड़ों छात्रों ने अनुसूचित जनजाति आयोग के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था। इन आवेदनों की स्क्रूटनी की गई और उसमें से 30 छात्रों को चुना गया। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा महाराष्ट्र आदि राज्यों के विश्वविद्यालयों से छात्रों ने आवेदन किए थे।

आयोग द्वारा चुने गए इन छात्रों को पहले एक सप्ताह तक जनजाति समाज और उससे संबंधित विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिक्षाविद, विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक, जनजातीय मामलों के विशेषज्ञ छात्रों को एक सप्ताह तक इस बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद छात्रों को विभिन्न राज्यों में जनजातीय इलाकों में भेजा जाएगा।

रिपोर्ट बनाकर आयोग को देंगे

छात्र वहां तीन महीने तक रहकर जनजातीय समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं, उनको मिलने वाली सुविधाओं आदि का अध्ययन करेंगे और इसके बाद एक रिपोर्ट बनाकर आयोग को देंगे। छात्रों के रहने—आने जाने और खाने की व्यवस्था अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा की जाएगी।

छात्रों को मानदेय भी दिया जाएगा जो 5 से 15 हजार रुपए तक होगा। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों को जनजाति समाज का अनुभव दिलाना और जनजाति समाज से जुड़े हुए विषयों के प्रति जागरूकता लाना है। छात्रों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर आयोग आगे की अपनी भूमिका तक करेगा।

टॅग्स :दिल्लीअसमअरुणाचल प्रदेशमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी