लाइव न्यूज़ :

पंजाब में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, बीपीएल परिवारों को हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त

By भाषा | Updated: January 31, 2019 23:16 IST

सरकार ने इन श्रेणियों के लिए बिजली की खपत की वार्षिक ऊपरी सीमा 3,000 यूनिट को भी हटा दिया है।

Open in App

पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों (बीपीएल) को प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला किया है।सरकार ने इन श्रेणियों के लिए बिजली की खपत की वार्षिक ऊपरी सीमा 3,000 यूनिट को भी हटा दिया है।पंजाब सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के इस फैसले से 1.17 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जो ऊपरी सीमा लागू होने के कारण दायरे से बाहर हो गये थे। इस कदम से राज्य सरकार के खजाने पर 163 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।प्रवक्ता ने कहा कि इस फैसले से इन श्रेणियों के सभी उपभोक्ताओं को केवल 200 यूनिट प्रतिमाह से अधिक खपत किए यूनिटों के लिए ही भुगतान करना पड़ेगा। बिल की गणना द्वि-मासिक आधार पर होगी।हालांकि, आयकर देने वाले सभी परिवारों को प्रतिमाह 200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील