लाइव न्यूज़ :

जस्टिस अरुण मिश्रा के विदाई समारोह पर विवाद: SCBA अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने लगाया बोलने से रोकने का आरोप, लड़ा था प्रशांत भूषण का केस

By भाषा | Updated: September 2, 2020 21:13 IST

दुष्यंत दवे ने पत्र में लिखा है, ‘‘मुझे स्वीकार करना होगा की उच्चतम न्यायालय ऐसे स्तर तक पहुंच गया है जहां न्यायाधीश बार से डरते हैं। कृपया याद रखिये, न्यायाधीश आते हैं और चले जाते हैं लेकिन हम, बार, लगातार हैं। हम इस गौरवशाली संस्थान की असली ताकत हैं क्योंकि हम स्थाई हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदुष्यंत दवे ने न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा के विदाई समारोह में बोलने के अवसर से वंचित किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की इसके बाद उन्होंने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे को एक पत्र लिखा।

नयी दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता और उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा के विदाई समारोह में बोलने के अवसर से वंचित किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये बुधवार को प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे को एक पत्र लिखा। दवे ने इस पत्र में घोर निराशा जताते हुए और निन्दा करते हुये लिखा है कि वह एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुये अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। दवे का कार्यकाल इस साल दिसंबर तक है।

दवे ने पत्र में लिखा है, ‘‘मुझे स्वीकार करना होगा की उच्चतम न्यायालय ऐसे स्तर तक पहुंच गया है जहां न्यायाधीश बार से डरते हैं। कृपया याद रखिये, न्यायाधीश आते हैं और चले जाते हैं लेकिन हम, बार, लगातार हैं। हम इस गौरवशाली संस्थान की असली ताकत हैं क्योंकि हम स्थाई हैं।’’ दवे ने कहा,‘‘मैं कहनाा चाहूंगा कि मैं इस घटना से व्यक्तिगत रूप से बहुत व्यथित हूं और उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किसी भी समारोह में अपना कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने तक शामिल नहीं होऊंगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें प्रधान न्यायाधीश की समारोह पीठ मे अपराह्न साढ़े बारह बजे शामिल होने के लिये एससीआई-वीसी की टीम से सवेरे 10.06 बजे लिंक मिला जो संबंधित रजिस्ट्रार ने व्हाट्सऐप पर भेजा था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 10.16 मिनट पर इसे स्वीकार करते हुये जवाब दिया जिसकी पावती 10.18 मिनट पर रजिस्ट्रार से मिली। मैं 12.20 पर इस लिंक के माध्यम से शामिल हुआ ओर इसकी वीडियो तथा आडियो एकदम ठीक होने की टीम ने पुष्टि भी की।’’

दवे ने कहा, ‘‘इसके बाद मेरी अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल, सालिसीटर जनरल तुषार मेहता, उच्चतम न्यायालय एडवोकेट्स आन रिकार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवाजी जाधव से बातचीत भी हुयी। न्यायालय जब लगी तो मैंने सारी कार्यवाही देखी और सुनी। अंत में मुकुल रोहतगी ने विदाई दी।’’ दवे ने लिखा कि न्यायालय का काम खत्म होने के बाद अटार्नी जनरल से बोलने का अनुरोध किया गया। उनका भाषण समाप्त होने पर मैंने सोचा कि अब मुझसे बोलने का अनुरोध किया जायेगा लेकिन मेरी उपस्थिति के बारे में जानने के बावजूद जाधव से बोलने का अनुरोध किया गया। किन्हीं अपरिहार्य कारणों से मेरा संपर्क बार बार टूट रहा था और मैने जोर दिया और हर बार शामिल हुआ।

दवे ने लिखा, ‘‘मैंने जाधव को देखा और सुना और उनके भाषण के समापन के बाद भी मुझसे बोलने का अनुरोध नहीं किया गया, हालांकि, जाधव ने अपने भाषण में मेरी उपस्थिति का जिक्र किया था।’’ उन्होंने लिखा की प्रधान न्याधीश के बोलने के बाद न्यायमूर्ति मिश्रा को बोलने के लिये आमंत्रित किया गया। उन्होंने लिखा, ‘‘उस समय मुझे सारा खेल समझ में आया और बार तथा अपनी गरिमा के व्यापक हित में मैं इससे हट गया। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि मैंने 12.49 पर और फिर 12.53 पर व्हाट्सऐप पर सेक्रेटरी जनरल को संदेश करके पूछा कि मुझे म्यूट क्यों रखा गया और मुझे आमंत्रित ही क्यों करा गया था।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘सेक्रेटरी जनरल ने 1.02 पर जवाब दिया कि वह इस पर गौर करने के लिये संबंधित रजिस्ट्रार को निर्देश दे रहे हैं लेकिन तब तक देर हो चुकी थी तो मैंने उन्हे संदेश कि मैं लिंक से निकल गया हूं।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए