लाइव न्यूज़ :

‘स्कैम 1992’ आईएमडीबी की ‘शीर्ष 10 भारतीय वेब सीरीज’ की सूची में सबसे ऊपर

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:28 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर फिल्मकार हंसल मेहता की ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ आईएमडीबी की ‘2020 की शीर्ष 10 भारतीय वेब सीरीज’ की सूची में दर्शकों द्वारा सर्वाधिक पंसद की जाने वाली सीरीज है।

‘स्कैम 1992’ ने हर्षद मेहता द्वारा किए गए शेयर बाजार घोटाले को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारने के लिए खासी तारीफ बटोरी है।

आईएमडीबी की रेटिंग 10 अंक के पैमाने पर फिल्मों एवं टीवी कार्यक्रमों को अंक देने के वाले यूजर तय करते हैं।

‘सोनीलिव’ की ‘स्कैम 1992’ को 10 में से 9.5 अंक मिले और यह आईएमडीबी की शीर्ष 250 सदाबहार टीवी सीरीज में भी जगह बनाने में कामयाब रही।

अमेजन प्राइम वीडियो की ‘पंचायत’ सीरीज दूसरे नंबर पर और हॉटस्टार की ‘स्पेशल ऑप्स’ तीसरे स्थान पर रही। इस सूची में ‘बंदिश बैंडिट्स’ को चौथा और ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन को पांचवां स्थान मिला। ये दोनों ही सीरीज अमेजन पर उपलब्ध हैं।

आईएमडीबी के संस्थापक एवं सीईओ कोल नीधम ने कहा कि भारतीय सीरीज को लेकर दुनिया भर इस साल दिलचस्पी ‘‘सर्वाधिक’’ रही।

नीधम ने एक बयान में कहा कि इस साल शीर्ष स्थान पर रही भारतीय वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ इतनी लोकप्रिय हुई, कि वह शीर्ष 250 सदाबहार टीवी सीरीज की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही।

‘वूट सेलेक्ट’ की ‘असुर: वेलकम टू योर डार्क साइड’ छठे स्थान पर, ‘पाताल लोक’ सातवें, ‘हाई’ आठवें, ‘अभय’ नौवें और ‘आर्या’ दसवें स्थान पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?