लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा करने का प्रयास करेगा: सीजेआई ललित

By रुस्तम राणा | Updated: September 2, 2022 21:02 IST

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्ययाधीश यू. यू. ललित ने कहा, ‘‘मैं अपनी ओर से पूरी ईमानदारी से प्रयास करूंगा और उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीजेआई ने कहा- SC अधिक से अधिक संख्या में सुनवाई के लिए मामलों को सूचीबद्ध कर रहा हैउन्होंने बताया- पिछले चार दिन में 1,293 विविध मामलों का निपटारा किया हैउन्होंने कहा- मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा

नई दिल्ली: देश के प्रधान न्यायाधीश यू. यू. ललित ने शुक्रवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने का प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। 

प्रधान न्यायाधीश ने ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में कहा कि उच्चतम न्यायालय अधिक से अधिक संख्या में सुनवाई के लिए मामलों को सूचीबद्ध कर रहा है और इसने पिछले चार दिन में 1,293 विविध मामलों का निपटारा किया है। उन्होंने कहा, आप कल्पना करते हैं कि अदालतें अब मामलों के निपटारे को अधिक से अधिक महत्व दे रही हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले चार दिन में कुल 440 स्थानांतरण याचिकाओं का निपटारा किया गया। न्यायमूर्ति ललित ने कहा, ‘‘मैं अपनी ओर से पूरी ईमानदारी से प्रयास करूंगा और उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मैंने कार्यभार ग्रहण करने से पहले के समय की तुलना में मामलों को सूचीबद्ध किया है। पिछले चार दिनों में मेरे सचिव ने मेरे सामने आंकड़े रखे हैं।’’ 

उनके गर्मजोशी से किए गए स्वागत पर, प्रधान न्यायाधीश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें फूल और गुलदस्ते घर ले जाने के लिए एक ट्रक की आवश्यकता होगी। इस मौके पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी मौजूद थे। 

स्वागत भाषण देते हुए बीसीआई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि न्यायमूर्ति ललित की 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति देशभर के सभी वकीलों के लिए बड़े गर्व की बात है। 

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :उदय उमेश ललितसुप्रीम कोर्टबार काउंसिल ऑफ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप