लाइव न्यूज़ :

BBC डॉक्यूमेंट्री को सेंसर किए जाने को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर SC में आज सुनवाई, बीबीसी पर पाबंदी की भी याचिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2023 09:06 IST

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा, वरिष्ठ पत्रकार एन राम और अधिवक्ता प्रशांत भूषण और अधिवक्ता एम एल शर्मा द्वारा अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थीं, जिसमें केंद्र सरकार को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को सेंसर करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए कई लिंक को हटाने के निर्देश दिए थे।मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और एम एम सुंदरेश की बेंच करेगी।

नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को सेंसर किए जाने को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री - इंडिया: द मोदी क्वेश्चन के लिंक को केंद्र द्वारा ट्विटर और यूट्यूब से हटाए जाने के बाद विपक्षी पार्टियों ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया।

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा, वरिष्ठ पत्रकार एन राम और अधिवक्ता प्रशांत भूषण और अधिवक्ता एम एल शर्मा द्वारा अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थीं, जिसमें केंद्र सरकार को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को सेंसर करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और एम एम सुंदरेश की बेंच करेगी, जिसकी अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई करेंगे।

उधर, डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका भी दाखिल की गई है। बेंच ने याचिकाकर्ताओं से कहा है कि मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए फिर से उल्लेख करें। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील को शुक्रवार को मामले का उल्लेख करने को कहा। शीर्ष अदालत हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और किसान बीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें बीबीसी और उसके कर्मियों के विरूद्ध जांच की मांग की गयी है।

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि बीबीसी भारत सरकार के विरुद्ध भेदभावपूर्ण रहा है और नरेंद्र मोदी पर वृत्तचित्र भारत एवं उसके प्रधानमंत्री के बढ़ते वैश्विक कद के विरूद्ध एक गहरी साजिश का परिणाम है। तीस जनवरी को शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह इस विवादित वृत्तचित्र पर रोक लगाने के फैसले के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अगले सोमवार को सुनवाई करेगी।

टॅग्स :बीबीसीसुप्रीम कोर्टमहुआ मोइत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी