लाइव न्यूज़ :

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर रोजाना सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट, जानें पूरा मामला

By निखिल वर्मा | Updated: July 7, 2020 14:44 IST

सुप्रीम कोर्ट नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के सरकार के फैसले पर याचिकाओं की सुनवाई कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रदेश सरकार ने इस मामले में अपना हलफनामा न्यायालय में दे दिया है याचिकाकर्ताओं द्वारा अपना पक्ष रखा जाना बाकी है

मराठा आरक्षण मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो इसकी रोजाना आधार पर सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कहा कि इस संबंध में वो अगले महीने सुनवाई की तारीख तय करेगा। सुप्रीम कोर्ट स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले में आरक्षण के खिलाफ एक याचिका व नौकरियों एवं शिक्षा में आरक्षण को चुनौती देते हुए दायर की गई एक अन्य याचिका पर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने पक्षकारों को कहा कि वो इस संबंध में अपनी लिखित दलीलें व बहस की समय सीमा दाखिल करें।

पिछली सुनवाई में महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। मराठा पर आरक्षण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया था।

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में बंबई हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए अर्जी दायर की गई थी। बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की संवैधानिक वैधता पर मुहर लगायी थी। 

आरक्षण के खिलाफ दायर याचिका में दलील दी गई है कि सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग अधिनियम शीर्ष अदालत द्वारा इंदिरा साहनी मामले में अपने ऐतिहासिक फैसले में तय की गयी 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा का उल्लंघन करता है। इस अधिनियम में मराठा समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा और नौकरियों में क्रमश: 12 और 13 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को शिक्षा एवं नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण से संबंधित कदम पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए पूरी तरह तैयार होकर जाना चाहिए। फड़नवीस ने कहा, ‘‘सरकारी अधिकारियों एवं मंत्रियों को इस सुनवाई के दौरान वकीलों को पूरी तरह ब्रीफ करने के लिए तैयार रहना चाहिए। भाजपा पूरा समर्थन करेगी।’’ 

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनसुप्रीम कोर्टमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप