लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव खेमे की याचिका पर 1 अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, याचिक में की गई EC की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2022 14:55 IST

सुप्रीम कोर्ट 1 अगस्त को शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले खेमे की एक नई याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें एकनाथ शिंदे समूह की अपील पर बहुमत साबित करने के लिए चुनाव आयोग के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव खेमा की तरफ से अदालत में कहा गया- जब तक मामला SC में लंबित है तब तक विरोधी खेमा EC के पास नहीं जा सकता जवाब में शिंदे खेमे ने कोर्ट को बताया- चुनाव आयोग के समक्ष मामला पूरी तरह से अलग हैशिवसेना के दोनों खेमों के बीच हो रही पार्टी के वास्तविक अधिकार की लड़ाई

नई दिल्ली: महाराष्ट्र आधारित सियासी पार्टी शिवसेना के उद्धव खेमे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1 अगस्त को सुनवाई करेगी। देश की शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कहा कि वह एक अगस्त को शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले खेमे की एक नई याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें एकनाथ शिंदे समूह की अपील पर बहुमत साबित करने के लिए चुनाव आयोग के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

ठाकरे समूह के लिए पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही संबंधित मुद्दे शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित हैं, विद्रोही खेमा चुनाव आयोग में जाकर इसे निष्फल बनाने की कोशिश कर रहा है। 

सिब्बल ने कहा कि जब तक शीर्ष अदालत इस मामले में फैसला नहीं ले लेती तब तक दूसरा पक्ष चुनाव आयोग के सामने नहीं जा सकता। वहीं शिंदे समूह के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने कहा कि चुनाव आयोग के समक्ष मामला पूरी तरह से अलग है। 

उन्होंने कहा, 'यह पार्टी के भीतर की बात है कि कौन पार्टी और चुनाव चिह्न का प्रतिनिधित्व करता है। इसका शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित मामलों से कोई लेना-देना नहीं है।

वहीं जब शिंदे खेमे के वकील से सीजेआई ने पूछा कि चुनाव आयोग के समक्ष कार्यवाही का क्या चरण है, तो कौल ने जवाब दिया कि नोटिस 8 अगस्त के लिए जारी किया गया है। पीठ ने मामले को उसके समक्ष लंबित अन्य याचिकाओं के साथ पोस्ट कर दिया।

एक दिन पहले, ठाकरे के वफादार सुभाष देसाई ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दायर करते हुए कहा कि चुनाव आयोग इस मामले पर फैसला नहीं कर सकता क्योंकि मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों को अपना बहुमत साबित करने और राजनीतिक संगठन के चुनाव चिन्ह - धनुष और तीर - पर अपने दावे का समर्थन करने के लिए 8 अगस्त तक दस्तावेज जमा करने को कहा गै।

टॅग्स :शिव सेनासुप्रीम कोर्टएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो