लाइव न्यूज़ :

SC ने बिहार के जातीय जनगणना सर्वे पर रोक से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2023 15:31 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए जातीय जनगणना आंकड़ों पर कहा कि न्यायालय इसे पब्लिश होने से नहीं रोक सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएससी ने बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातीय जनगणना को रोकने से मना कर दियाबिहार सरकार ने 2 अक्टूबर को जनगणना के आंकड़ें जारी किए थेइससे पहले पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना कराने के लिए बिहार सरकार को हरी झंडी दी थी

नई दिल्ली: बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातीय जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। इसके साथ ही एससी ने कहा कि आंकड़ें प्रकाशित होने से हम नहीं रोक सकते। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी सरकार के नीति निर्माण में दखलअंदाजी नहीं कर सकते हैं।   

याचिका पर सुनवाई संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की पीठ ने की है। यह सुनवाई पटना हाई कोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती वाली याचिका पर अपना आदेश रखा है। बताते चले कि पटना उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में बिहार सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए हरी झंडी दी थी। 

याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने बिहार सरकार से अगले चार हफ्तों में जवाब मांगा है। 

याचिकाकर्ता के वकील की मानें तो बिहार सरकार ने जो जातीय जनगणना कराई है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार नहीं है और सर्वे के लिए जानकारी इकट्ठा करने का कोई वैध उद्देश्य नहीं था। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हम इस प्वाइंट पर कुछ भी नहीं रोक रहे हैं और हम राज्य सरकार या किसी सरकार को नीतिगत निर्णय लेने से नहीं रोक सकते। यह गलत होगा।

उच्चतम न्यायालय ने कहा, "हम दूसरे मुद्दों को देखने जा रहे हैं, जो राज्य सरकार से संबंधित हैं"। अब आगे की सुनवाई के लिए जनवरी 2024 की तारीख कोर्ट ने मुर्करर की है। 

बीती 2 अक्टूबर को नीतीश सरकार ने  जातीय जनगणना का डाटा जारी किया था। बता दें कि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ये आंकड़ें राज्य सरकार ने प्रदेश की कुल जनसंख्या के 63 फीसद लोगों पर करवाए हैं।  

टॅग्स :बिहारसुप्रीम कोर्टनीतीश कुमारPatna High Courtपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो