लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने अंतरिम डीजीपी की नियुक्ति में झारखंड, यूपीएससी की भूमिका के लिए खिंचाई की

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:34 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने उसके एक फैसले का कथित उल्लंघन करते हुए अंतरिम डीजीपी की नियुक्ति में भूमिका के लिए झारखंड सरकार और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की शुक्रवार को खिंचाई की। न्यायालय ने अपने एक फैसले में राज्य पुलिस प्रमुख के लिए दो साल का निश्चित कार्यकाल तय किया था और उनका चयन यूपीएससी द्वारा तैयार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सूची से किया जाना है। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ इस बात से अप्रसन्न थी कि राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा को तदर्थ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है और यूपीएससी डीजीपी के चयन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार करने से इनकार कर रही है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हमने राज्य सरकार का हलफनामा देखा है और हमने यूपीएससी का 'महान' हलफनामा भी देखा है। उन्हें यह भी नहीं मालूम है कि राज्य में क्या हो रहा है... यूपीएससी में बदलाव किए जाने की आवश्यकता है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।’’ न्यायालय ने 14 जुलाई को झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और यूपीएससी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी को उनके खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई के अनुरोध वाली एक याचिका पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह आरोप है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन सरकार ने न्यायालय के 2006 के उस फैसले की अवहेलना की, जिसमें पुलिस सुधारों पर कई निर्देश जारी करने के अलावा, डीजीपी के लिए दो साल का निश्चित कार्यकाल तय किया गया था।पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल थे। पीठ ने सुनवाई के दौरान झारखंड के मूल निवासी राजेश कुमार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी की दलील पर गौर किया। कुमार ने मुख्य सचिव और यूपीएससी अध्यक्ष के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई का अनुरोध किया है।पीठ ने रोहतगी से नए डीजीपी को अवमानना ​​याचिका में एक पक्ष बनाने के लिए कहा और झारखंड सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता वकील कपिल सिब्बल से सवाल किया कि सिन्हा को क्यों नियुक्त किया गया जब न्यायालय इस मामले से अवगत है। सिब्बल ने कहा कि राज्य सरकार यूपीएससी से डीजीपी के चयन की खातिर एक सूची तैयार करने के लिए बार-बार अनुरोध कर रही है और यूपीएससी ने उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी