लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह, गिरफ्तारी पर की सरंक्षण की मांग

By स्वाति सिंह | Updated: May 22, 2019 11:22 IST

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह को भाटपाड़ा नगर निकाय के अध्यक्ष पद से गुप्त मतदान के जरिए हटा दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में जाने वाले सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते बीजेपी नेता अर्जुन सिंह को भाटपाड़ा नगर निकाय के अध्यक्ष पद से गुप्त मतदान के जरिए हटा दिया गया था। भाटपाड़ा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस से चार बार विधायक रहे हैं14 मार्च को अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे

पश्चिम बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अरुण सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों के मद्देनजर गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने गिरफ्तारी से बचने की बीजेपी उम्मीदवार की याचिका पर सुनवाई पर सहमति जताते हुए पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर संज्ञान लिया।

बता दें कि पिछले हफ्ते बीजेपी नेता अर्जुन सिंह को भाटपाड़ा नगर निकाय के अध्यक्ष पद से गुप्त मतदान के जरिए हटा दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में जाने वाले सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। 

भाटपाड़ा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस से चार बार विधायक रहे सिंह 14 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे क्योंकि वह बैरकपुर से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। भगवा दल ने उन्हें बैरकपुर से टिकट दिया है। सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा के 34 सदस्यीय नगर निकाय में अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। सिंह 2010 से इस पद पर आसीन थे। सिंह बैरकपुर सीट से तृणमूल के दो बार के सांसद दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ मैदान में है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?