लाइव न्यूज़ :

SC ने रणवीर इलाहाबादिया को अपना पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की अनुमति दी, लेकिन रखी ये शर्तें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 15:34 IST

समय रैना के यूट्यूब शो पर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणियों को लेकर विवाद के बाद कोर्ट ने उनसे पॉडकास्ट प्रसारित करना बंद करने को कहा है।

Open in App

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सोशल मीडिया पर अपने पॉडकास्ट और शो अपलोड करने की अनुमति दे दी। समय रैना के यूट्यूब शो पर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणियों को लेकर विवाद के बाद कोर्ट ने उनसे पॉडकास्ट प्रसारित करना बंद करने को कहा है।

अदालत की यह टिप्पणी यूट्यूबर की याचिका के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि यह उसकी आजीविका का एकमात्र स्रोत है। पॉडकास्टर ने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर अपनी भद्दी टिप्पणियों से विवाद खड़ा कर दिया था। इस टिप्पणी के कारण अल्लाहबादिया के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं।

महाराष्ट्र साइबर और मुंबई पुलिस कॉमेडियन समय रैना के शो पर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणियों की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी (जो यूट्यूबर भी हैं) महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष अलग-अलग पेश हुए और अश्लीलता के मामले में अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने उनके और अन्य लोगों के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया है। 

उन्होंने कहा, "अपने बयान में इलाहाबादिया ने स्वीकार किया कि यूट्यूब शो पर विवादास्पद टिप्पणी करके उन्होंने गलती की, जिसके लिए उनकी आलोचना की जा रही है।"अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने यह भी स्वीकार किया कि शो के दौरान अपनी टिप्पणियों में विशिष्ट शब्दों का उपयोग करके उसने गलती की। 

अधिकारी ने बताया कि इलाहाबादिया ने अधिकारियों को यह भी बताया कि समय रैना उसका दोस्त है और वह केवल उसी के लिए शो में गया था। उसने यह भी दावा किया कि उसने शो में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है