लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच बैंक के खिलाफ सोशल मीडिया में लिखने पर होगी सख्त कार्रवाई, SBI ने दी ये चेतवानी

By भाषा | Updated: April 3, 2020 14:18 IST

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कोरोना वायरस संकट के बीच एसबीआई एकमात्र ऐसा बैंक है, जिसने इस तरह का परिपत्र जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड-19 महामारी के संदर्भ में बैंक का परिचालन बंद नहीं करने पर आलोचना की गई है।बैंक ने पहले ही पश्चिम बंगाल स्थित अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोलकाता:भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर वे सोशल मीडिया में कोरोना वायरस महामारी के दौरान बैंक के कामकाज को लेकर कोई विपरीत पोस्ट करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में सभी अंचलों के मुख्य महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में एसबीआई ने कहा है कि उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैंक, उसके प्रबंधन और नीतियों को बाधित करने वाले पोस्ट कर रहे हैं।

सूत्रों ने एक परिपत्र के हवाले से कहा, "हमने बैंक की शाखाओं और कार्यालयों के कामकाज से संबंधित सोशल मीडिया पोस्टों में बढ़ोतरी देखी है... कई ऐसी पोस्ट हैं जिनमें कोविड-19 महामारी के संदर्भ में बैंक का परिचालन बंद नहीं करने पर आलोचना की गई है, और जहां ऐसे महत्वपूर्ण समय में बैंक की भूमिका की बहुत कम सराहना की गई है।"

उन्होंने कहा कि बैंक ने पहले ही पश्चिम बंगाल स्थित अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कदम की एसबीआई कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग ने आलोचना की है और इसे अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की कोशिश बताया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कोरोना वायरस संकट के बीच एसबीआई एकमात्र ऐसा बैंक है, जिसने इस तरह का परिपत्र जारी किया है।

इस बारे में संपर्क करने पर कोलकाता अंचल के एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक रंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि बैंक की एक सोशल मीडिया नीति है, जिसका पालन करने की प्रत्येक कर्मचारी से अपेक्षा की जाती है, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि हर कोई कोविड-19 के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन अगर इस तरह की पोस्ट से बैंक की छवि धूमिल होती है, तो जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी