लाइव न्यूज़ :

SBI Electoral Bonds data: चुनावी बॉन्ड योजना से गंभीर भ्रष्टाचार, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बोला भाजपा पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2024 14:33 IST

SBI Electoral Bonds data: भाजपा सबसे ज्यादा चंदा लेने वाली पार्टी है। 12 अप्रैल 2019 से 11 जनवरी 2024 तक पार्टी को सबसे ज्यादा 6,060 करोड़ रुपए मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस (1,609 करोड़) है।तीसरे पर कांग्रेस पार्टी (1,421 करोड़) है।भाजपा को चंदा दे देती है। उसके बाद यह केस चलना बंद हो जाता है।

SBI Electoral Bonds data: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर योजनाबद्ध तरीके से चुनावी बॉन्ड योजना के माध्यम से गंभीर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जो डाटा आया है वो खुद समझने वाला बात है कि आखिर कौन कितना सच बोल रहा था और किस पार्टी ने क्या कुछ किया है। कन्हैया कुमार ने कहा कि चुनावी बॉन्ड से जो बातें आई है वही बातें तो मैं पहले से कहता रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहले किसी कंपनी पर ईडी सीबीआई की छापेमारी होती है, उसके बाद वह कंपनी भाजपा को चंदा दे देती है। उसके बाद यह केस चलना बंद हो जाता है।

इसी मॉडल पर तो हम लोग हमेशा से बोलते आए हैं। कन्हैया कुमार ने कहा कि भाजपा वाले भ्रष्टाचार को कानूनी रूप दे दिए हैं, इनका कानूनी रूप देने का तरीका यह है कि तुम मुझे चंदा दो मैं तुम्हें धंधा दूंगा। जो लोग भाजपा को चंदा देते हैं उसका काम चलता है उसकी राजनीति भी चलती रहती है और जो लोग भाजपा को चंदा नहीं देता है उसकी दुकान नहीं चलती है।

उन्होंने इलेक्ट्रॉल बॉन्ड को  एक्सटॉर्शन बॉन्ड बताते हुए कहा कि यह एक्सटॉर्शन बॉन्ड है। यह सीधे-सीधे सरकार वसूली कर रही है। कंपनियों से बिजनेस पर्सन से और मोदी जी जो कहते थे ना खाऊंगा ना खाने दूंगा यह उसका उल्टा है यह खा भी रहे हैं और खिला भी रहे हैं। इतना ही नहीं जो इनको फायदा दे रहा है वहीं यहां काम कर पा रहा है, वरना सबकी दुकाने बंद हो रही है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने गुरुवार  को इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर जारी किया। इसके मुताबिक भाजपा सबसे ज्यादा चंदा लेने वाली पार्टी है। 12 अप्रैल 2019 से 11 जनवरी 2024 तक पार्टी को सबसे ज्यादा 6,060 करोड़ रुपए मिले हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस (1,609 करोड़) और तीसरे पर कांग्रेस पार्टी (1,421 करोड़) है।

हालांकि, किस कंपनी ने किस पार्टी को कितना चंदा दिया है, इसका लिस्ट में जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि, इसको लेकर अमित शाह का कहना है कि हमारे पास सांसद की संख्या अधिक है तो चंदा अधिक है, उसके पास तो महज 52 सांसद है तो फिर इतने रकम कैसे इसका जवाब देना चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो