लाइव न्यूज़ :

यूपीएससी में चमके सौरभ, पाया देश में दूसरा स्थान, भारतीय सूचना सेवा में हुआ चयन

By फहीम ख़ान | Updated: July 13, 2023 20:01 IST

पत्रकार सौरभ खेकड़े आईआईएस नियुक्ति प्रक्रिया में 100 में से 75 अंकों के साथ देश में दूसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि प्रथम टॉपर अंकित कुमार ने 76 अंक प्राप्त किए है।

Open in App
ठळक मुद्देसौरभ खेकड़े लोकमत समाचार में भी काम कर चुके हैवे आईआईएस नियुक्ति प्रक्रिया में 100 में से 75 अंकों के साथ देश में दूसरे स्थान पर रहे जबकि प्रथम टॉपर अंकित कुमार ने 76 अंक प्राप्त किए हैं

नागपुर:नागपुर के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ खेकड़े ने संघ लोक सेवा (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) नियुक्ति प्रक्रिया में बाजी मारी है। नागपुर के मानेवाड़ा निवासी सौरभ मूलत: मध्य प्रदेश के छिंदवाडा जिले के सौंसर शहर के निवासी है। वे आईआईएस नियुक्ति प्रक्रिया में 100 में से 75 अंकों के साथ देश में दूसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि प्रथम टॉपर अंकित कुमार ने 76 अंक प्राप्त किए हैं।

सौरभ ने वर्ष 2015 में नागपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। उन्होंने ग्रेजुएशन इन मास कम्यूनिकेशन, एमए पॉलिटिकल साइंस और बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता विठ्ठल खेकड़े व्यवसायी और माता रेखा खेकडे गृहिणी है। सौरभ के नाना रामाकोना निवासी भाऊराव चौधरी भी वरिष्ठ पत्रकार हैं।

आईआईएस के वरिष्ठ स्तर के 34 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया के नतीजे गुरुवार को जारी किए। वर्ष 2021 में इस नियुक्ति प्रकिया का विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें देश भर से करीब 2 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उनमें से करीब 200 को साक्षात्कार के लिए यूपीएससी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में 14 से 19 मार्च को आमंत्रित किया गया था।

भारतीय सूचना सेवा भारतीय प्रशासनिक सेवा का ही एक अंग है, जो केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आती है। सौरभ खेकड़े लोकमत समाचार में भी काम कर चुके है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगनागपुरलोकमत नागपुरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए