लाइव न्यूज़ :

सौरभ भारद्वाज और आतिशी बनेंगे दिल्ली सरकार में मंत्री, अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को भेजी फाइल

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2023 12:03 IST

सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए AAP विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेज दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन 9 महीने से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं। मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाले के मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं। अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगी सिसोदिया और जैन ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

नई दिल्लीः मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल ने दो नए मंत्रियों के रूप में विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए AAP विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेज दी है। 

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन 9 महीने से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाले के मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं। सिसोदिया के पास कई प्रमुख मंत्रालयों का कार्यभार है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा मंजूर होने के बाद नए मंत्रियों की नियुक्ति होगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को आप नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के इस्तीफे प्राप्त हुए हैं, जिन्हें उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिए हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगी सिसोदिया और जैन ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

अधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल ने दोनों नेताओं के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। राज निवास के एक अधिकारी ने कहा, “उपराज्यपाल ने मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे स्वीकार करने के मुख्यमंत्री के अनुरोध पर 28 फरवरी को राष्ट्रपति से सिफारिश की है कि इस्तीफे स्वीकार किए जा सकते हैं।”

धनशोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जैन की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी। अगस्त 2022 में आबकारी नीति घोटाले में नाम आने के बाद सिसोदिया को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। रद्द की जा चुकी आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में रविवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAAP's Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम