लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में इन 12 सेक्टर में प्रवासियों के नौकरी पर लगी पाबंदी, जा सकती है भारतीयों की नौकरी

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2018 09:54 IST

सऊदी अरब के श्रम मंत्री डॉ अली ने इस आदेश के पीछे सऊदी सरकार का अपने लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने की वजह बताई है।

Open in App

बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए सऊदी अरब के श्रम मंत्रालय एवं सामाजिक विकास मंत्रालय ने 12 क्षेत्रों में प्रवासियों के काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रमिक मंत्री डॉ अली अल गफीस ने आदेश जारी करते हुए 12 क्षेत्रों का वर्णन किया है जहां अब प्रवासी लोग काम नहीं कर पायेंगे। श्रमिक मंत्री डॉ अली ने इस आदेश के पीछे सऊदी सरकार का अपने लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने की  वजह बताई है।अरब का यह नया नियम सितंबर, 2018 से लागू होगा। इस नियम से बड़ी संख्या में लोगों पर असर पड़ सकता है क्योंकि सऊदी अरब में लगभग 12 मिलियन प्रवासी काम करते है।  वही,यहां काम कर रहे  30 लाख से ज्यादा भारतीयों के प्रभावित होने की संभावना है।

वह 12 क्षेत्र जिसमे प्रवासी काम नहीं कर पाएंगें कुछ इस प्रकार हैं:-

-घड़ी की दुकान-चश्मे की दुकान-मेडिकल स्टोर-इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक शॉप्स -कार स्पेयर पार्ट्स -बिल्डिंग मैटेरियल-कार्पेट-होम फर्नीचर एवं रेडिमेड ऑफिस मैटेरियल-बर्तन की दुकान-दुकान, केक एवं पेस्ट्री-ऑटोमोबाइल एवं बाइक शॉप्स-रेडिमेड गार्मेंट

इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, पिछले साल 15 से 24 वर्ष की उम्र के सऊदी में बेरोजगार दर 32.6 फीसदी रहा था।  इसके कारण सऊदी में बेरोजगारी बढ़ रही है फिलहाल, वहां बेरोजगारी दर 12.1 फीसदी है।  फिलहाल सऊदी अरब में एक करोड़ से ज्यादा प्रवासी अलग-अलग क्षेत्रों में काम करे रहे हैं।  भारत के केरल राज्य से हर साल लगभग 5,74,000 लोग सऊदी अरब नौकरी करने जाते हैं।  

टॅग्स :सऊदी अरबइंडियाबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील