लाइव न्यूज़ :

सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयान पर सतीश पूनिया ने किया पलटवार, कहा- "पीएम किसी दल के नहीं होते...शहीदों का अपमान माफी के काबिल नहीं"

By आजाद खान | Updated: March 14, 2023 12:01 IST

इससे पहले पीएम मोदी और पुलवामा हमले पर बोलते हुए कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि "अगर अडानी और अंबानी को हटाना है, तो पहले मोदी को खत्म करो ... फिर भाजपा को हराओ।"

Open in App
ठळक मुद्देसुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है।इस पर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि पीएम किसी दल का नेता नहीं होता है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि रंधावा द्वारा देश के शहीदों का अपमान अक्षम्य है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयानों पर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस पर बोलते हुए सतीश पूनिया ने सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस को जमकर घेरा है। 

उन्होंने कहा है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयान से कांग्रेस की फितरत का पता चलता है। यही नहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा पुलवामा हमले को लेकर दिए गए बयान का भी जिक्र किया है और कहा है कि उनके द्वारा इस तरह से शहीदों का अपमान करना अक्षम्य है। 

सतीश पूनिया ने जवाब में क्या कहा 

पीएम मोदी और पुलवामा हमले को लेकर सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा दिए गए बयानों पर बोलते हुए राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि "पीएम किसी दल के नहीं होते। अपने-अपने विचारों से सरकारें चुनी जाती हैं लेकिन कल का बयान(सुखजिंदर सिंह रंधावा) कांग्रेस की फितरत को प्रदर्शित करता है।" 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है कि "रंधावा जी शहादत कभी सियासत नहीं होती। उन्होंने जिस तरह शहीदों का अपमान किया वो अक्षम्य है..।" 

टॅग्स :राजस्थानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष