लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक में शशिकला और उनके परिजन की जरूरत नहीं : पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:03 IST

Open in App

चेन्नई, चार जून अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि वीके शशिकला और उनके परिवार को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट है। उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर पार्टी के संयोजक ओ पनीरसेल्वम से मतभेद होने के दावों का भी खंडन किया।

पार्टी के सह संयोजक पलानीस्वामी ने ऑडियो क्लीप (जिसमे शशिकला ने संकेत दिया है कि वह अन्नाद्रमुक पर नियंत्रण की कोशिश करेंगी) जारी कर ‘भ्रम पैदा’ करने की कथित कोशिश को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका पार्टी सहयोगी ओ पनीरसेल्वम से कोई मतभेद नहीं है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘शशिकला अन्नाद्रमुक की सदस्य नहीं हैं और उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। मैंने खुद और अन्नाद्रमुक के उप संयोजक केपी मुनुस्वामी ने पहले ही इसे स्पष्ट कर दिया है।’’

अन्नाद्रमुक नेता ने शशिकला की छह अप्रैल के चुनाव से पहले की गई घोषणा को भी याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राजनीति से दूर रहेंगी।

पलानीस्वामी ने कहा कि पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और सभी स्तर के कार्यकर्ताओं की एक राय है कि शशिकला और उनके परिवार के लिए अन्नाद्रमुक में कोई जगह नहीं है।

गौरतलब है कि शशिकला दिवंगत मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक नेता जे जयललिता की करीबी सहयोगी और सहेली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए