लाइव न्यूज़ :

100 से अधिक प्रचारकों के साथ चर्चा किए सरसंघचालक मोहन भागवत, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: February 3, 2020 19:15 IST

आरएसएस के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भागवत आरएसएस के मध्य क्षेत्र के प्रचारकों से यहां शारदा विहार में बातचीत किए।

Open in App
ठळक मुद्देइन प्रचारकों को युवाओं तक पहुंचने के लिए जिलावार योजनाएं भी सौंपेंगे। दो दिन बाद, वह संघ के तमाम संगठनों के साथ वार्षिक कामकाज की समीक्षा करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आरएसएस की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आये हुए 100 से अधिक प्रचारकों के साथ सोमवार को भोपाल में चर्चा शुरू कर दी है।

इन दोनों राज्यों में कांग्रेस नीत सरकार है और वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रही हैं। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भागवत आरएसएस के मध्य क्षेत्र के प्रचारकों से यहां शारदा विहार में बातचीत किए।

वह इन प्रचारकों को युवाओं तक पहुंचने के लिए जिलावार योजनाएं भी सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद, वह संघ के तमाम संगठनों के साथ वार्षिक कामकाज की समीक्षा करेंगे और आरएसएस से जुड़े हुए संगठनों विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए रोडमैप बनाएंगे। ये सभी कार्यक्रम भी शारदा विहार में ही होंगे।

उन्होंने कहा कि भागवत आरएसएस से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और प्रचारकों के साथ चार दिनों तक बैठकें करेंगे। आरएसएस के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि मध्य क्षेत्र के प्रचारकों की पांच साल बाद मध्यप्रदेश में इस तरह की बैठक हो रही है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस सीएए के खिलाफ देश के युवाओं में चल रहे असंतोष को दूर करने के लिए काम कर रही है, ताकि विरोध कर रहे इन लोगों को भी इस कानून के समर्थन में लाया जा सके।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़नागरिकता संशोधन कानूनअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर