लाइव न्यूज़ :

सरोज अस्पताल ने अदालत में कहा : गंभीर मरीजों के लिए 30-40 घंटे की ऑक्सीजन की आपूर्ति हुयी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कोविड मरीजों के लिए समर्पित सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि याचिका दायर करने के तुरंत बाद उसे गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज के लिए एक ऑक्सीजन टैंकर मिला है।

अस्पताल के वकील ने शाम 6:30 बजे न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ को सूचित किया कि यह ऑक्सीजन स्टॉक अगले 30 से 40 घंटे चलेगा और अब वह अधिक कोविड रोगियों का इलाज कर सकेगा।

अदालत इस याचिका पर 26 अप्रैल को आगे सुनवाई करेगी।

इससे पहले दिन में अस्पताल ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और गंभीर रूप से बीमार रोगियों के लिए ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति की खातिर निर्देश देने का अनुरोध किया।

वकील प्रभसहाय कौर ने कहा कि अस्पताल पश्चिम विहार के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट की भी कोशिश और सहायता करेगा। वहां भी ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही है।

पीठ ने सरोज अस्पताल के इस कदम की सराहना की।

पीठ ने श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के वकील से ऑक्सीजन आपूर्ति से संबंधित चिंताओं को लेकर दिल्ली सरकार के नोडल अधिकारी से संपर्क करने को कहा।

रोहिणी स्थित अस्पताल की याचिका में केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली में अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली कंपनी आईनॉक्स को तुरंत 3000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने तथा मौजूदा कोविड 19 लहर के दौरान रोज इसे कायम रखने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि अभी 70 रोगी गंभीर हैं और गहन देखभाल कक्ष में हैं और 48 मरीजों को उच्च प्रवाह के साथ ऑक्सीजन की आवश्यकता है। प्रतीक्षा सूची में कम से कम 172 मरीज हैं जिनमें से 64 की स्थिति गंभीर हैं। इस प्रकार ऑक्सीजन की कमी के कारण बेड की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है।

अस्पताल ने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे अस्पताल में केवल 60 मिनट के लिए एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) बचा था और उसके बाद उसने ऑक्सीजन सिलेंडरों का उपयोग करने का आवश्यक कदम उठाया है जो कुछ घंटों तक चलेगा और शाम तक इसके भी समाप्त हो जाने की आशंका है।

याचिका में कहा गया है कि आईनॉक्स ने ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में लाचारी जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए