लाइव न्यूज़ :

सरमा ने हरित ईंधन का इस्तेमाल बढ़ाने की पैरोकारी की

By भाषा | Updated: September 26, 2021 11:23 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य सरकार पर्यावरण नुकसान को घटाने के लिए हरित ईंधन के अधिकतम इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सरमा पंजाब नेशनल बैंक और असम बायो रिफाइनरी के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये जाने के दौरान बोल रहे थे। इस समझौते के तहत किसानों को ऋण प्रदान किया जाएगा तथा बायो-इथेनॉल के उत्पादन के लिए बांस खरीदा जाएगा।

इस करार को ‘अच्छी शुरुआत’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि इससे किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, उनका सशक्तीकरण होगा तथा हरित ऊर्जा के उत्पादन में मदद मिलेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार असम की इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति में सभी अनुमति प्राप्त फीडस्टॉक (औद्योगिक प्रसंस्करण के लिए कच्चा माल) से इथेनॉल के उत्पादन के वास्ते रियायत देने का प्रावधान है। इस नीति को राज्य मंत्रिमंडल ने चार अगस्त को मंजूरी दी थी।

असम ऐसी नीति पेश करने वाला देश में दूसरा राज्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए