लाइव न्यूज़ :

Sarkari Naukri: 10वीं पास लोगों के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

By अनुराग आनंद | Updated: November 17, 2020 15:10 IST

इंडियन कोस्ट गार्ड ने 50 पदों के लिए वेकैंसी निकाली है। यह सभी नौकरियां रक्षा मंत्रालय के तहत निकली है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन कोस्ट गार्ड के द्वारा निकाले गए इस वेकैंसी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को 10वीं पास होना आवश्यक है।इसके अलावा, इन सभी युवाओं को 10वीं में कमसे कम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। 

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद देश भर में  बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार हुए हैं। बेरोजगार युवाओं को नौकरी का तालाश है। इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि इंडियन कोस्ट गार्ड में अलग-अलग पदों के लिए 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं।  

बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने 50 पदों के लिए वेकैंसी निकाली है। यह सभी नौकरियां रक्षा मंत्रालय के तहत निकली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन पदों के लिए वेकैंसी निकली है और इसका कितना वेतनामान है। 

इस नौकरी के लिए योग्यता क्या है?

इंडियन कोस्ट गार्ड के द्वारा निकाले गए इस वेकैंसी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, इन सभी युवाओं को 10वीं में कमसे कम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। 

इसके अलावा आरक्षण का लाभ ले रहे आवेदकों को इस पद के लिए आयोजित परीक्षा में 5 फीसदी अंकों की छूट दी जाएगी। बताया गया है कि इन सभी पदों के लिए योग्य व्यक्ति का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

इन पदों के लिए आवेदन की तारीख व वेतनमान-

यदि आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन पदों पर वेतनमान 3 के तहत प्रतिमाह 21700 रुपये इन हैंड एवं अन्य भत्ते निर्धारित हैं।

इन पदों के लिए आवेदन 30 नवंबर 2020 से शुरू हो रही है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर 2020 शाम 5 बजे तक है। इससे पहले ही आवेदक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा करा दें। 

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप