लाइव न्यूज़ :

18000 शिक्षकों की भर्ती जल्द, सीएम खट्टर ने कहा-विद्यार्थियों को पांच लाख टैबलेट वितरित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 21:51 IST

हरियाणाः अभी तक दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच लाख टैबलेट वितरित किए गए हैं, जबकि 2.5 लाख और टैबलेट जल्द ही प्रदान किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसात हज़ार शिक्षकों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत की जाएगी।11 हज़ार नियमित शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।मुख्यमंत्री ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में जल्द ही 18 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इनमें से 11 हज़ार नियमित शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, वहीं सात हज़ार शिक्षकों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत की जाएगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। गौरतलब है कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को लेकर भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी (भाजपा-जेजेपी) सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अभी तक दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच लाख टैबलेट वितरित किए गए हैं, जबकि 2.5 लाख और टैबलेट जल्द ही प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं, अन्य बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए