लाइव न्यूज़ :

सरदारशहर विधानसभा सीट उपचुनावः मतदान पांच को और मतगणना आठ दिसंबर को, कांग्रेस विधायक शर्मा के निधन से रिक्त, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2022 11:41 IST

assembly seat by-election: पांच विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए मतगणना आठ दिसंबर को होगी जब गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होगी।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में पदमपुर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर शामिल हैं।10 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी, 17 नवंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे।मतदान पांच दिसंबर को व मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

जयपुरः राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राजस्थान सहित पांच राज्यों में पांच विधानसभा सीट पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।

 

इसके अनुसार, इन सीट पर उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी, 17 नवंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। मतदान पांच दिसंबर को व मतगणना आठ दिसंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा।

इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह सात बार विधायक रहे। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 71 और 13 निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट खाली है जबकि बाकी सीट अन्य दलों के पास हैं।

राज्य में अगले साल यानी 2023 के आखिर में नया विधानसभा चुनाव होना है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद ट्वीट किया, ‘‘आगामी पांच दिसंबर को राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा। कांग्रेस पार्टी है तैयार। जीतेगा सुशासन, जीतेगी कांग्रेस।’’

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही विभिन्न राज्यों में पांच विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। यादव का लंबी बीमारी के बाद पिछले महीने निधन हो गया था।

उत्तर प्रदेश में सपा नेता मोहम्मद आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई रामपुर विधानसभा सीट उन पांच सीट में से एक है जिन पर उपचुनाव होना है। रामपुर से विधायक रहे खान को अप्रैल 2019 में उनके खिलाफ दर्ज घृणा भाषण के मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य करार दे दिया था।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष