लाइव न्यूज़ :

सरदारशहर विधानसभा सीट उपचुनावः कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर, भाजपा ने अशोक कुमार पिंचा पर खेला दांव, जानें कब मतदान और मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2022 12:39 IST

Sardarshahar assembly seat by-election: उपचुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। मतदान पांच दिसंबर को और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होना है। पिंचा बुधवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई थी।

जयपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अशोक कुमार पिंचा को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को एक बयान जारी कर पिंचा को अपना उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।

उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पिंचा बुधवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अभी इस उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई थी।

उपचुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। मतदान पांच दिसंबर को और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस उपचुनाव में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के 2,89,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वोटिंग के लिए कुल मतदान 295 केंद्र बनाए गए हैं।

सरदारशहर (चूरू) सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा है। इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्होंने विधानसभा में कुल सात बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, भाजपा के 71 और 13 निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट खाली है, जबकि बाकी सीटें अन्य पार्टियों के पास हैं। राज्य में 2023 के आखिर में अगला विधानसभा चुनाव होना है। 

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानBJPकांग्रेसअशोक गहलोतचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?