लाइव न्यूज़ :

स्‍वतंत्र भारत की दिशा तय करने के शिल्पी थे सरदार वल्लभभाई पटेल : योगी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 11:50 IST

Open in App

लखनऊ, 31 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्र भारत के शिल्पी थे बल्कि स्‍वतंत्र भारत को कौन-सी दिशा तय करनी है इसके भी शिल्‍पी थे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर 75 मोटरसाइकिल सवारों की रैली एवं झांकियों को रवाना किया और उसके बाद अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्र भारत के शिल्पी थे, बल्कि स्‍वतंत्र भारत को कौन-सी दिशा तय करनी है इसके भी शिल्‍पी थे।

योगी ने इस मौके पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सभी षड्यंत्रों को बेनकाब किया क्योंकि उस समय तमाम विदेशी ताकतें थीं जो नहीं चाहती थी कि भारत एक रहे। सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ और दूरदर्शिता से देश की सभी 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाते हुए अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में आज भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में है। योगी ने इसका श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को दिया।

इस मौके पर कानून मंत्री बृजेश पाठक, राज्य मंत्री स्वाति सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील