लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल की 182 मीटर ऊँची प्रतिमा 25 अक्टूबर तक हो जाएगी तैयार, पीएम मोदी 31 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 25, 2018 19:12 IST

राज्य सरकार ने इससे पहले कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 182 मीटर लंबी प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।

Open in App

नर्मदा (गुजरात), 25 अगस्त (भाषा) गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा को अंतिम रूप देने का कार्य 25 अक्तूबर तक पूरा हो जायेगा। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में आज यह जानकारी दी गयी।

राज्य सरकार ने इससे पहले कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 182 मीटर लंबी प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री विजय रुपानी एवं उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने प्रतिमा निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिये आज उस जगह का दौरा किया जहां इसे स्थापित किया जा रहा है। प्रतिमा का नाम ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ है।

प्रतिमा का निर्माण सरदार सरोवर बांध से एक किलोमीटर दूर नर्मदा नदी में एक छोटे से द्वीप संधू बेत पर किया जा रहा है।

प्रतिमा करीब 1,989 करोड़ की लागत से बन रही है।

इस अवसर पर रुपानी ने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने देश को एकजुट किया जो बेहद कठिन कार्य था। उन्होंने कहा कि मोदी ने इस महान नेता को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिये इस परियोजना की परिकल्पना की।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल की महत्ता को अनदेखा किया है। वे सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार को याद करते हैं।’’ 

टॅग्स :सरदार वल्लभ भाई पटेलनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर