लाइव न्यूज़ :

Saran Lok Sabha Election 2024: "लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल", पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2024 17:09 IST

Saran Lok Sabha Election 2024: रोहिणी आचार्य के नामांकन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव पुराने अंदाज में दिखे।

Open in App
ठळक मुद्दे"लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल"। समर्थकों ने जोरदार तालियां बजाई। लालू यादव ने कहा कि बेटी रोहिणी को वोट देकर जिताना है।

Saran Lok Sabha Election 2024: बिहार में सारण लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज नामांकन दाखिल किया। रोहिणी के नामांकन दाखिल किए जाने के दौरान उनके पिता लालू प्रसाद यादव, भाई तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव, बहन मीसा भारती भी मौजूद थी। नामांकन दाखिल करने जाते समय रोहिणी अपने पापा लालू यादव के साथ समाहरणालय पहुंची थी। बता दें कि रोहिणी के चुनाव प्रचार के लिए लालू यादव बीते कई दिनों से छपरा में ही कैंप रहे हैं। वही तेजस्वी यादव पार्टी प्रत्याशियों के लिए पूरे बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बीच रोहिणी आचार्य के नामांकन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव पुराने अंदाज में दिखे।

उन्होंने पुराने अंदाज में कहा कि "लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल"। इस पर उनके समर्थकों ने जोरदार तालियां बजाई। लालू यादव ने कहा कि बेटी रोहिणी को वोट देकर जिताना है। लालू यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है।

लेकिन हम किसी भी किमत पर संविधान को बदलने नहीं देंगे। हम सब लोगों को एकत्रित और जागरूक होना है। उन्होंने कहा कि बेटी रोहिणी आचार्य लगातार आपके बीच काम कर रही है इसको भारी मतों से जिताना है। देश को बचाना है, संविधान को बचाना है। लालू यादव ने कहा कि हम लोकतंत्र और संविधान को मिटने नहीं देंगे।

पिछड़े वर्गों के हक को भाजपा छिनना चाहती है। उन्होंने कहा कि सारण जिला हमारा कर्म भूमि है, सारण के लिए बहुत काम किए हैं। इंजन का कारखाना ये सब काम हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव भी अपनी बहन रोहिणी आचार्य के लिए वोट मांगते नजर आए। तेजस्वी यादव ने कहा कि सारण की जनता से कहा कि इस बार चुकना नहीं है, लालटेन के बटन को दबा कर लालू यादव को जिताना है।

उन्होंने कहा कि, सारण की जनता के लिए जितना लालू यादव ने किया है उससे ज्यादा काम रोहिणी आचार्य करेंगी। बता दें कि सारण लोकसभा सीट के लिए छठ चरण में 20 मई को मतदान होना है, जिसके लिए 26 अप्रैल से ही नामांकन की शुरुआत हो गई है। इस सीट से रोहिणी आचार्य का सीधा मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता राजीव प्रताप रूडी से है। दोनों के बीच बीते कई दिनों से जुबानी जंग भी जारी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवसरनतेजस्वी यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण