लाइव न्यूज़ :

सारदा घोटालाः TMC MP शताब्दी रॉय ने ईडी को रकम लौटाई, ब्रांड दूत के रूप में मिले थे 31 लाख 

By भाषा | Updated: September 4, 2019 17:13 IST

इस मामले के संबंध में जांच एजेंसी ने मदन मित्रा जैसे तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और प्रोसेनजीत चटर्जी, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता जैसे बंगाली फिल्म अभिनेताओं से पूछताछ की है। राज्य में चिटफंड घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने दावा किया कि उन्हें अनुबंध राशि के तौर पर 31 लाख रुपये मिले थे जो उन्होंने लौटा दिए। अप्रैल 2013 में समूह बंद हो गया था और हजारों निवेशकों को ठग लिया गया था।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सारदा समूह से ब्रांड दूत के तौर पर उन्हें मिले करीब 31 लाख रुपये प्रवर्तन निदेशालय को लौटा दिए हैं।

ईडी के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रॉय ने सोमवार को एजेंसी के अधिकारियों को इस रकम का बैंक ड्राफ्ट सैंपा। यह एक संदेशवाहक के जरिए भेजा गया है। रॉय ने सारदा समूह की ब्रांड दूत के तौर पर काम करने के लिए समूह के साथ 49 लाख रुपये का अनुबंध किया था।

उस वक्त यह समूह अवैध निवेश योजना चला रहा था और मासूम लोगों को ज्यादा प्रतिफल देने का वादा कर उनसे बड़ी रकम जुटा रहा था। बहरहाल, सांसद ने दावा किया कि उन्हें अनुबंध राशि के तौर पर 31 लाख रुपये मिले थे जो उन्होंने लौटा दिए।

अप्रैल 2013 में समूह बंद हो गया था और हजारों निवेशकों को ठग लिया गया था। इस मामले के संबंध में जांच एजेंसी ने मदन मित्रा जैसे तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और प्रोसेनजीत चटर्जी, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता जैसे बंगाली फिल्म अभिनेताओं से पूछताछ की है। राज्य में चिटफंड घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो