लाइव न्यूज़ :

संजय राउत का दावा : उम्मीद के मुताबिक ईडी ने शिवेसना नेता व मंत्री अनिल परब को भेजा नोटिस

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:20 IST

Open in App

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि पार्टी में उनके सहयोगी और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की ओर से नोटिस आया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी की ओर से आया नोटिस ‘ उम्मीद के अनुरूप’ है और पार्टी इससे कानूनी तरीके से लड़ेगी। राउत ने ट्वीट किया, ‘‘ बहुत बढ़िया, जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त हुई, अनिल परब को ईडी द्वारा उम्मीद के अनुरूप नोटिस भेजा गया। केंद्र सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया। भूकंप का केंद्र रत्नागिरी था। परब जिले के प्रभारी मंत्री हैं। घटनाक्रम को समझिए। हम कानूनी रूप से इस लड़ाई को लड़ेंगे। जय महाराष्ट्र।’’ हाल में, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने पर रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया था। राणे ने शिवसेना और ठाकरे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान की थी। गौरतलब है कि भाजपा महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री परब को उनकी कथित ‘आय से अधिक संपत्ति’ और राणे की गिरफ्तारी में भूमिका को लेकर निशाना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए