लाइव न्यूज़ :

संजय राउत का बड़ा दावा- एकनाथ शिंदे की महाराष्ट्र सरकार का 'डेथ वारंट' जारी हो गया है, 15-20 दिन में गिर जाएगी

By भाषा | Updated: April 24, 2023 07:23 IST

Open in App

जलगांव (महाराष्ट्र): शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का ‘‘डेथ वारंट’’ जारी हो गया है और यह अगले 15-20 दिन में गिर जाएगी। हालांकि, सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे के नेतृत्व वाली) ने राउत को ‘फर्जी ज्योतिषी’ करार दिया और कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में ऐसे कई नेता हैं, जो इस तरह की भविष्यवाणियां करते हैं।

शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले धड़े के प्रमुख नेता राउत ने जलगांव में पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा। राज्यसभा सदस्य राउत उच्चतम न्यायालय में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे, जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है, जिन्होंने उद्धव के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी।

राउत ने दावा किया, ‘‘मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। इस सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी हो गया है। अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा।’’

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने पूर्व में भी दावा किया था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी। वहीं, पुणे में महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री एवं शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्य दीपक केसरकर ने राउत को ‘फर्जी ज्योतिषी’ बताया। केसरकर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को कम से कम याचिकाओं पर अपना फैसला देने के लिए समय दिया जाना चाहिए, जिसमें शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने के अनुरोध वाली याचिका भी शामिल है।

टॅग्स :संजय राउतएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर