लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत के 15 साल में 'अखंड भारत' बनने के बयान पर संजय राउत का तंज, 'किसने रोका है, पहले कश्मीरी पंडितों को उनके घर लौटा दें'

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2022 15:03 IST

मोहन भागवत ने बुधवार को हरिद्वार में कहा था कि 10 से 15 साल में अखंड भारत बन जाएगा और सभी इसे अपनी आंखों से देखेंगे। मोहन भागवत के बयान पर अब शिवसेना नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअखंड भारत के लिए पीओके, पाकिस्तान को भारत में जोड़ना होगा, श्रीलंका को जोड़ना होगा: संजय राउतआपको अखंड भारत बनाने से किसी ने नहीं रोका है, पहले कश्मीरी पंडितों को उनके घर वापस भेज दे: राउत

मुंबई: राज्य सभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के 'अखंड भारत' संबंधित हालिया बयान पर गुरुवार को तंज कसा। राउत ने कहा कि भारत को 'वास्तव में एकजुट' करने के लिए देश को श्रीलंका, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को सीमा में शामिल होने की जरूरत होगी। राउत ने साथ ही कहा कि आप अखंड भारत बना लीजिए, लेकिन 15 साल का नहीं 15 दिन का वादा कीजिए।

संजय राउत की ये टिप्पणी मोहन भागवत के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था अगले 10 से 15 साल में अखंड भारत बन जाएगा और हम सब अपनी आंखों से यह देखने वाले हैं। मोहन भागवत ने कहा कि संतों और से ज्योतिषों का मानना है कि 20 से 25 साल में देश फिर से अखंड भारत बन जाएगा लेकिन अगर हम सभी मिलकर इस काम को गति दें तो 10-15 साल में ही अखंड भारत बन जाएगा। 

मोहन भागवत ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम में बुधवार को कहा, 'भारत प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। जो कोई भी इसके रास्ते में आएगा, वह मिट जाएगा। हम अहिंसा की ही बात करेंगे, पर यह बात हाथों में डंडा लेकर कही जाएगी। हमारे में मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है, लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें।'

अखंड भारत बनाने से किसने रोका है: संजय राउत

मोहन भागवत के बयान पर संजय राउत ने मुंबई में पत्रकारों से कहा, 'अगर कोई 'अखंड हिंदुस्तान' की बात करता है, तो उसे पहले पीओके को भारत से जोड़ना होगा। इसके बाद पाकिस्तान को भी भारत से जोड़ना होगा।'

राउत ने कहा, 'पहले जहां भी भारत की सीमाएं लगती थीं, उन जगहों को भी देश से जोड़ना पड़ता है। श्रीलंका को जोड़ना है और फिर देश को महाशक्ति बनाना है, आपको किसी ने नहीं रोका है। लेकिन उससे पहले कश्मीरी पंडितों को उनके घर वापस भेज दो और अगर आप ऐसा कर सकते हैं तो हम आपकी मदद करेंगे। निश्चित रूप से समर्थन करेंगे।'

टॅग्स :संजय राउतमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारतजगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारतआरएसएस 100 वर्षः सशक्त व्यक्ति से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण?, मोहन भागवत ने कहा- संघ को अर्धसैनिक संगठन समझ लेते हैं...

भारतदो अलग-अलग मौके, 2 नेता: 1 संदेश!, मेरे पास अभी भी 25 साल बाकी हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील