लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी से खींचतान के बीच शरद पवार से संजय राउत ने की मुलाकात, शिवसेना के नेता राज्यपाल से मिले

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2019 20:42 IST

शिवसेना के नेता भी आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले। एकनाथ शिंदे के शिवसेना के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शिवसेना के नेताओं ने शाम करीब 6 बजे राज्यपाल से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत ने शरज पवार से की मुलाकातसंजय राउत ने कहा कि दिवाली की बधाई देने के लिए वे शरद पवार से मिलने गये थे

महाराष्ट्र में शिवसेना के 50-50 के फॉर्मूले को लेकर बीजेपी से जारी उसकी खींचतान के बीच संजय राउत गुरुवार को एनसीपी चीफ शरद पवार से मिले। हालांकि, मुलाकात के बाद राउत ने कहा कि दिवाली की बधाई देने के लिए उनसे मिलने गये थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय राउत ने कहा, 'मैं एनसीपी चीफ शरद पवार से आज उनके घर जाकर मिला। मैं उन्हें दिवाली की बधाई देने गया था। हमने महाराष्ट्र की राजनीति पर भी चर्चा की।' 

शिवसेना और बीजेपी के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही तनातनी जारी है। शिवसेना ने 50-50 के फॉर्मूले की बात कहते हुए मांग की है कि दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मौका मिले। इसे मांग को लेकर बीजेपी की ओर अभी कुछ भी साफ नहीं कहा गया है। वैसे, बीजेपी ये बात दोहराती रही है कि शिवसेना के साथ ही राज्य में सरकार बनेगी।

राज्यपाल से मिले शिवसेना नेता

शिवसेना के नेता भी आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले। एकनाथ शिंदे के शिवसेना के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शिवसेना के नेताओं ने शाम करीब 6 बजे राज्यपाल से मुलाकात की। इसमें आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। बाद में आदित्य ठाकरे ने कहा कि बारिश से किसानों और मछुआरों को हुए नुकसान को लेकर मदद की मांग करते हुए उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की है।

शिवसेना के रुख में नरमी की खबर अफवाह: संजय राउत

इससे पूर्व गुरुवार सुबह संजय राउत ने बीजेपी के प्रति उनकी पार्टी के रुख में नरमी की खबरों को अफवाह बताया। राउत ने कहा है कि शिवसेना के इस रुख में नरमी के लेकर मीडिया के एक वर्ग में आईं खबरें अफवाह हैं।

उन्होंने  ट्वीट किया, 'ऐसी खबरें आ रही हैं कि शिवसेना के रुख में नरमी आई है, उसने समझौता कर लिया है और सत्ता में पदों के वितरण में बराबरी की हिस्सेदारी की मांग त्याग दी है। यह सब अफवाह है। यह जनता है जो सब कुछ जानती है। (भाजपा और शिवसेना के बीच) जो कुछ भी तय हुआ था वह होगा।' 

उन्होंने शिवसेना में संभावित फूट की खबरों को भी निराधार बताया। राउत ने कहा, 'जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि शिवसेना के 23 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं तो वे शायद आदित्य ठाकरे का नाम लेना भूल गए होंगे... और वे केवल 23 विधायकों का नाम ही क्यों ले रहे हैं, पूरे 56 विधायकों के नाम क्यों नहीं ले रहे ?'

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावशिव सेनाशरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो