लाइव न्यूज़ :

'एमवीए में दरार आ सकती है', सावरकर पर राहुल गांधी के बयान पर बोले संजय राउत, भाजपा-आरएसएस के सावरकर प्रेम को बताया नकली

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2022 11:51 IST

राउत ने विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा,  हम 10 साल से उनको भारत रत्न देने की बात कर रहे हैं, केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाद भी वह उनको सम्मान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या उनका सावरकर प्रेम नकली हैं?

Open in App
ठळक मुद्देवीर सावरकर पर ऐसा आरोप लगाना यह न महाराष्ट्र को और न शिवसेना को मंजूर हैः संजय राउतराउत ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लिए सावरकर प्रेम नकली है।

मुंबईः महाराष्ट्र के एक सभा में सावरकर पर दिए राहुल गांधी के बयान से उपजा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सावरकर पर अंग्रेजों की मदद करने तथा डर की वजह से क्षमा याचना करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी अपनी बात पर अडिग रहे।

सावरकर पर दिए बयान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि वीर सावरकर पर ऐसा आरोप लगाना यह न महाराष्ट्र को और न शिवसेना को मंजूर है। महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेता भी समर्थन नहीं करेंगे। गौरतलब है कि ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट और कांग्रेस महाराष्ट्र में गठबंधन सहयोगी हैं।

संजय राउत ने कहा कि यह मुद्दा लाने की जरूरत नहीं थी। इससे महा विकास अघाड़ी (MVA) में भी दरार आ सकती है। राउत ने विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा,  हम 10 साल से उनको भारत रत्न देने की बात कर रहे हैं, केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाद भी वह उनको सम्मान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या उनका सावरकर प्रेम नकली हैं? शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लिए वह आदर्श पुरुष कभी नहीं रहे। उनका सावरकर प्रेम नकली है।

गुरुवार को राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अकोला जिले के वाडेगांव में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए 1920 के सरकारी रिकॉर्ड से दस्तावेज दिखाए, जिसमें दावा किया गया है कि रिकॉर्ड में सावरकर द्वारा अंग्रेजों को लिखा गया एक पत्र भी है।

उधर, हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानी का कथित तौर पर ‘‘अपमान’’ करने का मामला गुरुवार को दर्ज कराया। दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी के पोते रंजीत सावरकर ने यहां शिवाजी पार्क थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में यह भी मांग की कि इसी तरह के बयान देने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

टॅग्स :संजय राउतराहुल गांधीBJPMVA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप